Google Analytics Meta Pixel
पाकिस्तान पुलिस ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

पाकिस्तान पुलिस ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

पाकिस्तान पुलिस ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर अपनी फ्रांसीसी पत्नी और 5 बच्चों को पिछले 12 साल से घर में बंधक बनाकर रखने का आरोप है।

पुलिस को इसकी जानकारी आरोपी के एक बेटे ने दी, जो किसी तरह अपने पिता से बचकर भागने में कामयाब हुआ। शिकायत मिलते ही पुलिस ने ठिकाने पर छापा मारा। वहां आरोपी की पत्नी सिल्वी यास्मीना और उनके 5 बच्चे एक अंधेरे व जर्जर कमरे में बंद मिले। पुलिस के मुताबिक छुड़ाए गए सभी लोगों के शरीर पर चोटों के निशान हैं। सिल्वी ने बताया कि उनके पति रोजाना पूरे परिवार के साथ मारपीट करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *