लखनऊ के रहने वाले 82 साल के रिटायर्ड साइंटिस्ट और सीनियर एक्टर अनिल कुमार रस्तोगी को मंगलवार को पद्मश्री पुरस्कार मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें सम्मानित किया।
अनिल कुमार रस्तोगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें दावा किया गया कि पद्म पुरस्कार समारोह के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नजरअंदाज कर दिया। हालांकि, इस वीडियो को लेकर अनिल कुमार रस्तोगी ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी उम्र की वजह से यह चूक हो गई।