विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप-A का समीकरण पूरी तरह बदल गया है। रविवार को मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में उसकी पहली हार दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158/7 रन बनाए थे। आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका ने टारगेट हासिल कर लिया।