अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने आज 24 जून को ग्रुप की एनुअल जनरल मीटिंग में तीन बुनियादी पहलों का ऐलान किया है। इनका मकसद पूरे ग्रुप में काम करने के तरीके को बेहतर बनाना, एफिशिएंसी बढ़ाना और वर्कफोर्स के वेलफेयर को मजबूत करना है। गौतम अडाणी ने कहा कि ग्रुप भविष्य के आर्थिक और तकनीकी बदलावों के लिए खुद को तैयार कर रहा है।