अक्षय कुमार स्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ अपनी विशाल स्टारकास्ट को लेकर चर्चा में है। तीन दर्जन से अधिक कलाकारों वाली इस फिल्म की मेकिंग को लेकर भी लोगों में उत्सुकता है। फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे एक्टर मुकेश तिवारी ने बातचीत में इस बड़े प्रोजेक्ट की शूटिंग और सेट पर हुए अनुभवों को साझा किया।