Google Analytics Meta Pixel
हैदराबाद के संध्या थिएटर हादसे के मामले में नामपल्ली कोर्ट ने एक्टर अल्लू अर्जुन पर सुनवाई स्थगित कर दी

हैदराबाद के संध्या थिएटर हादसे के मामले में नामपल्ली कोर्ट ने एक्टर अल्लू अर्जुन पर सुनवाई स्थगित कर दी

हैदराबाद के संध्या थिएटर हादसे के मामले में नामपल्ली कोर्ट ने एक्टर अल्लू अर्जुन पर सुनवाई स्थगित कर दी है। एक्टर सोमवार को कोर्ट में वर्चुअली पेश हुए। हालांकि कोर्ट ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए समन जारी किया था। लेकिन अल्लू अर्जुन की लीगल टीम ने मुंबई में फिल्म की शूटिंग चलने के कारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ने की अनुमति मांगी थी।

पुलिस ने इस मामले की चार्जशीट में अल्लू अर्जुन को आरोपी नंबर 11 बनाया है। दिसंबर 2024 में ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। कोर्ट ने भीड़ प्रबंधन में लापरवाही और सुरक्षा फेल होने के इस मामले की सुनवाई के लिए अभिनेता समेत अन्य आरोपियों को 22 जून को खुद हाजिर होने का आदेश दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *