Google Analytics Meta Pixel
इंग्लैंड के ग्रेटर मैनचेस्टर के मेयर एंडी बर्नहैम ने गुरुवार को ब्रिटिश संसद का उपचुनाव जीत लिया

इंग्लैंड के ग्रेटर मैनचेस्टर के मेयर एंडी बर्नहैम ने गुरुवार को ब्रिटिश संसद का उपचुनाव जीत लिया

इंग्लैंड के ग्रेटर मैनचेस्टर के मेयर एंडी बर्नहैम ने गुरुवार को ब्रिटिश संसद का उपचुनाव जीत लिया है। उन्हें करीब 25 हजार वोट मिले जो कुल मतों का 55% है। दूसरे नंबर पर नाइजल फराज की रिफॉर्म यूके पार्टी रही, जिसे 35% वोट मिले। मुख्य विपक्षी पार्टी कंजरवेटिव को सिर्फ 997 वोट यानी 2% वोट मिले। बर्नहैम की यह जीत इसलिए अहम मानी जा रही है, क्योंकि इससे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की कुर्सी पर खतरा माना जा रहा है। लेबर पार्टी में बर्नहैम, स्टार्मर के सबसे बड़े विरोधी माने जाते हैं। ऐसे में वे अब पार्टी की लीडरशिप के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं। लेबर पार्टी के पास 400 से ज्यादा सांसद हैं। ऐसे में बर्नहैम को कम से कम 81 सांसदों के हस्ताक्षर जुटाने होंगे। इसमें उनका अपना नाम भी शामिल होगा। स्टार्मर की लोकप्रियता काफी गिर चुकी है और पार्टी के कई सांसद पहले ही उनके इस्तीफे की मांग कर चुके हैं। इसलिए राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बर्नहैम के लिए यह समर्थन जुटाना मुश्किल नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *