Google Analytics Meta Pixel
इलॉन मस्क की स्पेस और AI कंपनी स्पेसएक्स के शेयरों में  14% से ज्यादा का उछाल आया

इलॉन मस्क की स्पेस और AI कंपनी स्पेसएक्स के शेयरों में 14% से ज्यादा का उछाल आया

इलॉन मस्क की स्पेस और AI कंपनी स्पेसएक्स के शेयरों में मंगलवार को 14% से ज्यादा का उछाल आया, जिससे कंपनी का मार्केट कैप $2.85 ट्रिलियन (करीब ₹240 लाख करोड़) के पार पहुंच गया।

इस तेजी के साथ स्पेसएक्स ने टेक कंपनी अमेजन को पीछे छोड़ दिया है और कुछ समय के लिए माइक्रोसॉफ्ट से भी आगे निकल गई थी। स्पेसएक्स अब दुनिया की पांचवी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है।

यही नहीं सोमवार को स्पेसएक्स के शेयरों में 20% से ज्यादा का उछाल आया था। इससे इलॉन मस्क ने सिर्फ एक दिन में 164 अरब डॉलर यानी करीब 15.5 लाख करोड़ रुपए कमा लिए। यह वॉरेन बफे की पूरी लाइफ टाइम कमाई 148 अरब डॉलर यानी करीब 14 लाख करोड़ रुपए से 11% ज्यादा है। वॉल स्ट्रीट पर लिस्टिंग के कुछ ही दिन बाद निवेशक लगातार इस स्टॉक में खरीदारी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *