विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में मंगलवार को साउथम्पटन के रोज बाउल ग्राउंड पर डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड का सामना श्रीलंका से रात 7 बजे से होगा। फिर रात 11 बजे से मेजबान इंग्लैंड और आयरलैंड दूसरे मुकाबले में आमने-सामने होंगे।
न्यूजीलैंड और श्रीलंका दोनों ही टीमें अपना पहला मैच हार चुकी हैं। न्यूजीलैंड को वेस्टइंडीज ने हराया था, जबकि श्रीलंका को इंग्लैंड ने मात दी थी। आयरलैंड को स्कॉटलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।