अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए समझौता हो गया है। इस खबर के बाद सोमवार को दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी देखी जा रही है और क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट आई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 4.8% गिरकर 83.18 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। कुछ हफ्ते पहले ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थी। युद्ध शुरू होने से पहले इसकी कीमत 70 डॉलर के करीब थी।