इंदौर के भंडारी मिल मार्ग स्थित श्रीनाथ विहार अपार्टमेंट में रविवार को 55 वर्षीय राजुल शर्मा की मौत के बाद उनकी 75 वर्षीय मां किरण शर्मा भी कुछ ही मिनटों में चल बसी थीं। सोमवार को मां-बेटे की एक साथ अर्थियां उठीं तो परिजन और रिश्तेदार फूट-फूटकर रो पड़े।