इंदौर से बीजेपी के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन के भतीजे चेतन शर्मा का एक आपत्तिजनक वीडियो सोमवार को सामने आया है। वीडियो में युवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके परिवार के साथ बीजेपी और संघ के शीर्ष नेताओं सहित उनके परिवारों पर भी कई गंभीर आरोप लगा रहा है और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहा है।