सोना-चांदी के दाम में 15 जून को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 8,429 रुपए बढ़कर 2.51 लाख रुपए पर पहुंच गई। इससे पहले इसकी कीमत 2.43 लाख रुपए प्रति किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,369 रुपए बढ़कर 1.50 लाख रुपए पर पहुंच गया है।