मशहूर हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी और उसके पति वीर साहू के बीच चल रहा विवाद पिछले तीन दिनों से खूब चर्चा में है। पहले सपना ने दिल्ली की द्वारिका महिला कोर्ट में पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत की। ऑडियो ओर वीडियो सुबूत भी सौंपे, जिसके आधार पर कोर्ट ने वीर साहू को उनसे दूर रहने की सख्त हिदायत दी।