न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। विलियमसन दूसरे ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड को कोई ICC खिताब जिताया। उनसे पहले स्टीफन फ्लेमिंग की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।