भारत में जन्मे ऑलराउंडर निखिल चौधरी को पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम में चुना गया है। वे बांग्लादेश के खिलाफ 3 टी-20 मैचों की सीरीज में हिस्सा लेंगे। 30 साल के निखिल को ट्रैविस हेड की जगह स्क्वॉड में शामिल किया गया है। हेड को आराम दिया गया है।
पंजाब के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेल चुके निखिल 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे। वहां उन्होंने ग्रेड क्रिकेट, तस्मानिया और होबार्ट हरिकेन्स के लिए शानदार प्रदर्शन करके पहचान बनाई। बांग्लादेश दौरे पर उनके पास इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका है। टी-20 सीरीज 17 जून से शुरू होगी।