सोने के दाम में आज यानी 9 जून को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम आज 1,095 रुपए बढ़कर 1.53 लाख रुपए हो गया है। हालांकि, चांदी के दाम में आज गिरावट रही। 1 किलो चांदी की कीमत 1,307 रुपए कम होकर 2.46 लाख रुपए पर आ गई है।