बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफरी के परिवार से जुड़ा वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। उनकी पत्नी हबीबा जाफरी ने आरोप लगाया है कि उनसे करीब 16.24 करोड़ रुपए की ठगी की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। वहीं, केस में नाम सामने आने के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के एक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।