शुभमन गिल को BCCI ने वनडे और टेस्ट पर ध्यान देने की सलाह दी है। सिलेक्शन कमेटी चाहती है कि भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान अगले ICC टूर्नामेंटों वनडे वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिए पूरी तरह फिट रहें। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी वजह से उनका टी-20 टीम में चयन नहीं किया गया है।