पश्चिम बंगाल में BJP सरकार बनने के बाद TMC नेताओं के खिलाफ लोगों का गुस्सा सामने आ रहा है। कोलकाता में रविवार को गिरफ्तार TMC पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को कोर्ट ले जाते समय लोगों ने उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके।
वहीं, सोशल मीडिया पर दो और वीडियो वायरल हैं। एक हावड़ा का है, जिसमें पुलिस से बचने के लिए एक नेता साड़ियों के नीचे छिपा मिला।
दूसरा वीडियो नवादा का है। इसमें कटमनी वसूल करने वाले एक नेता का लोगों ने पहले सिर मुंडवाया। फिर जूते-चप्पल की माला पहनाकर उसकी परेड निकाली। ये वीडियो BJP के स्थानीय नेताओं ने भी X पर शेयर किए हैं।