भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। शनिवार को मैच का पहला दिन है और तीसरे सेशन का खेल जारी है।
टॉस जीतकर बैटिंग कर रही टीम इंडिया ने पहली पारी में 3 विकेट पर 364 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। गिल शतक लगाकर खेल रहे हैं।