ब्रांड बाजार के लिए 2026 ऐतिहासिक साल बन गया है। दुनिया के शीर्ष 100 ब्रांड्स की कुल वैल्यू 13 ट्रिलियन डॉलर (1,244 लाख करोड़ रुपए) पार निकल गई। यह 22% बढ़ा, लेकिन तरक्की समान नहीं रही। एआई की लहर पर सवार ब्रांड्स ने रिकॉर्ड तोड़े, पर टॉप-5 में बड़ा उलटफेर हुआ। चार साल से नंबर पर एक काबिज एपल से यह ताज गूगल ने छीन लिया। गूगल की ब्रांड वैल्यू 57% बढ़ी, जबकि एपल की 6% ही बढ़ पाई। भारतीय कंपनी टीसीएस की ब्रांड वैल्यू तो 43% घट गई।