IPL 2026 के आखिरी लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रन से हरा दिया। ईडन गार्डन्स में टॉस हारकर दिल्ली ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में कोलकाता 18.4 ओवर में 163 रन पर ऑलआउट हो गई। दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी थीं।