IPL 2026 का प्लेऑफ लाइनअप तय हो चुका है। 26 मई को बेंगलुरु और गुजरात के बीच क्वालिफायर-1 खेला जाएगा, जबकि 27 मई को हैदराबाद और राजस्थान एलिमिनेटर में भिड़ेंगे।
प्लेऑफ की चारों टीमों का सफर अलग-अलग दिखा, लेकिन आंकड़ों में कुछ ऐसे कॉमन पैटर्न सामने आए, जिन्होंने इनके सफल सीजन की नींव रखी। ये चार फैक्टर्स हैं- मजबूत टॉप ऑर्डर, टॉप तीन गेंदबाजों का प्रदर्शन, 200+ के ज्यादा स्कोर और कंसिसटेंसी।