अमेरिकी कोर्ट में हत्या और अमेरिकी नागरिकों की जान लेने की साजिश रचने का गंभीर मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो फिर चर्चा में हैं। जुलाई 1953 से जनवरी 1959 तक चले क्यूबा में क्रांतिकारी आंदोलन में तीसरा सबसे बड़ा चेहरा रहे राउल बड़े भाई फिदेल कास्त्रो की योजनाओं के मुख्य शिल्पकार माने जाते हैं।