Google Analytics Meta Pixel
भारत के बाद अब पाकिस्तान में भी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की तरह कई ऑनलाइन पार्टी बन गई

भारत के बाद अब पाकिस्तान में भी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की तरह कई ऑनलाइन पार्टी बन गई

भारत के बाद अब पाकिस्तान में भी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की तरह कई ऑनलाइन पार्टी बन गई है जो तेजी से लोकप्रिय हो रही है। वहां भी कॉकरोच अवामी पार्टी और कॉकरोच अवामी लीग जैसे कई ग्रुप बनने लगे हैं। सबसे पहले इंस्टाग्राम पर कॉकरोच अवामी पार्टी नाम का पेज सामने आया। इस पेज ने खुलकर माना कि वह भारतीय आंदोलन से प्रेरित है। उसके बायो में लिखा गया, “हां कॉपी किया है, तो क्या हुआ। मकसद वही है।” खबर लिखे जाने तक इस अकाउंट के 1600 से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके थे। पाकिस्तानी अकाउंट का कहना है कि वह किसी एक व्यक्ति या टीम से जुड़ा नहीं है, बल्कि पाकिस्तान की पूरी GenZ पीढ़ी की आवाज बनना चाहता है। इसका लोगो भारतीय पार्टी जैसा ही है, लेकिन रंग हरा और सफेद रखा गया है। यह खुद को इमरान खान की पीटीआई, पीएमएल-एन और पीपीपी जैसी मुख्यधारा की पार्टियों के विकल्प के तौर पर पेश कर रहा है। इसके ज्यादातर पोस्ट मीम्स और छोटे वीडियो हैं, जिन्हें अलग-अलग क्रिएटर्स से लिया गया है। इस अकाउंट ने यह भी कहा है कि वह 28 मई को अपना आधिकारिक नारा जारी करेगा। वहीं कॉकरोच अवामी लीग पाकिस्तान नाम के एक दूसरे अकाउंट ने खुद को आधिकारिक बताया है। उसका उर्दू नारा है, हर हालात में जिंदा हैं। हालांकि भारत की कॉकरोच जनता पार्टी के पास स्पष्ट संस्थापक, घोषणापत्र और वेबसाइट है, लेकिन पाकिस्तान में बने ये ग्रुप अभी बिखरे हुए हैं। वहां कई लोग अपने-अपने तरीके से ऐसे पेज बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *