RRR को ऑस्कर में मिली जीत के बाद ग्लोबल स्टार बन चुके राम चरण की फिल्म पेद्दी 4 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर नजर आने वाली हैं। फिल्म रिलीज से पहले राम चरण ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया है कि ये उनके करियर की ऐसी पहली फिल्म है, जिसके लिए उन्होंने सबसे ज्यादा सिंसियरली काम किया है।