अमेरिका में रविवार को दो EA-18G ग्रोलर फाइटर जेट क्रैश हो गए

अमेरिका में रविवार को दो EA-18G ग्रोलर फाइटर जेट क्रैश हो गए

अमेरिका में रविवार को दो EA-18G ग्रोलर फाइटर जेट क्रैश हो गए। हादसा इडाहो स्थित माउंटेन होम एयरफोर्स बेस पर एयर शो के दौरान हुआ।

न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक दोनों विमानों में सवार सभी 4 क्रू मेंबर हादसे से कुछ सेकेंड पहले सुरक्षित बाहर निकल गए। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में भी चार पैराशूट दिखे हैं।

माउंटेन होम एयरफोर्स बेस के प्रवक्ता ने कहा कि हादसे के तुरंत बाद एयरफोर्स बेस को लॉकडाउन कर दिया गया। दिन के बाकी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। इमरजेंसी रिस्पॉन्डर्स मौके पर हैं और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *