Google Analytics Meta Pixel
सलमान खान ने हाल ही में बताया कि उन्होंने सबसे पहली महंगी चीज अपने पिता के लिए खरीदी थी

सलमान खान ने हाल ही में बताया कि उन्होंने सबसे पहली महंगी चीज अपने पिता के लिए खरीदी थी

सलमान खान ने हाल ही में बताया कि उन्होंने सबसे पहली महंगी चीज अपने पिता के लिए खरीदी थी। एक्टर ने कहा कि उन्होंने पिता के लिए रोलेक्स की घड़ी खरीदी थी।

वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में सलमान ने कहा, ‘जब मैंने दोबारा घड़ियां पहनना शुरू किया तो मेरे पिता ने वही घड़ी मुझे पहनने के लिए दे दी। उस समय मेरे पास इतने पैसे नहीं थे, लेकिन मुझे अपने पिता के लिए वह घड़ी पसंद आई थी।’

उन्होंने बताया कि उस समय उस घड़ी की कीमत करीब 9 लाख रुपए थी। सलमान के पास सिर्फ 4 लाख रुपए थे। बाकी पैसे उन्होंने उधार लेकर वह घड़ी खरीदी थी और पिता को दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *