पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 5 रुपए लीटर (पाकिस्तानी रुपया) की कटौती की है। इसके बाद अब पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 409.78 रुपए प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत 409.58 रुपए प्रति लीटर पर आ गई है। नई कीमतें आज यानी 16 मई से लागू हो गई हैं।