ब्रिटेन में भारतीय मूल के पूर्व इमाम अब्दुल हलीम खान को लड़कियों और महिलाओं के यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने आरोपी को रेप, बच्चों के साथ यौन अपराध और यौन शोषण समेत 21 मामलों में दोषी माना है। 54 साल का आरोपी अब कम से कम 20 साल जेल में रहेगा।