IPL 2026 में आज डबल हेडर के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) चेपॉक में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से भिड़ेगी। मैच 3.30 बजे से खेला जाएगा।
पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद चेन्नई के लिए यह मैच टॉप-4 की रेस में बने रहने के लिए अहम है। वहीं, 10वें स्थान पर मौजूद लखनऊ के लिए एक और हार टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है।