अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात बड़ा हादसा हो गया। फ्रंटियर एयरलाइंस का एक विमान टेकऑफ के दौरान रनवे पर मौजूद एक पैदल व्यक्ति से टकरा गया। हादसे के बाद विमान के इंजन में आग लग गई और यात्रियों को तुरंत बाहर निकालना पड़ा।
एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, यह विमान डेनवर से लॉस एंजिलिस जा रहा था। हादसा रात करीब 11:19 बजे हुआ। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को बताया, हम रनवे पर रुक रहे हैं। हमने किसी को टक्कर मार दी है। इंजन में आग लगी है