IPL पॉइंट्स टेबल में 10वें नंबर की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को टेबल टॉपर बनने से रोक दिया। बेंगलुरु की टीम अब भी तीसरे स्थान पर है।
इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ ने बेंगलुरु को 9 रन के मामूली अंतर से हराया। इस मैच के बाद सीजन की पॉइंट्स टेबल में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज केएल राहुल के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका है।