BCCI ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। शनिवार को जारी इस टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना वाइस कैप्टन हैं।
टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 12 जून से होगी। भारत अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 14 जून को खेलने उतरेगा। टीम इंडिया के ग्रुप में पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड भी मौजूद हैं।