पिछले 15 दिन से भीषण गर्मी झेल चुके देश के बड़े हिस्से में गुरुवार को तेज हवाओं के साथ बारिश से कुछ राहत मिली। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड में आंधी-बारिश और ओले गिरने से तापमान में 3-5°C तक की गिरावट हुई।
हालांकि, महाराष्ट्र के चंद्रपुर, राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में गुरुवार को देश में सबसे ज्यादा 44.6°C तापमान दर्ज हुआ। अमरावती और आंध्र प्रदेश के रेन्टाचिंताला में 44°C तापमान के कारण भीषण गर्मी रही।