IPL 2026 के 41वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होने वाले इस मैच में रोहित शर्मा की वापसी हो सकती है।
इस सीजन मुंबई को 7 में से 5 मैचों में हार मिली है। टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर हैं। दूसरी ओर हैदराबाद बेहतर फॉर्म में है। टीम लगातार पिछले 4 मैच जीतकर टेबल में तीसरे स्थान पर हैं