सोने-चांदी के दाम में आज यानी 27 अप्रैल को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार एक किलो चांदी 105 रुपए गिरकर 2,43,720 रुपए पर आ गई है। इससे पहले इसकी कीमत 2,43,825 रुपए प्रति किलो थी।
वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 293 रुपए गिरकर 1,51,186 रुपए पर आ गया है। इससे पहले 23 अप्रैल को इसकी कीमत 1,51,479 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।