इंडोनेशिया की राजधानी के बाहर सोमवार को एक स्टेशन पर एक ट्रेन दूसरी ट्रेन से टकरा गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और कई लोग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त एक डिब्बे में फंस गए। 79 लोगों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में दूसरी ट्रेन में सवार सभी 240 यात्री सुरक्षित हैं।