IPL 2026 में शनिवार का दिन रिकॉर्ड्स के नाम रहा। पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रन का सबसे बड़ा रनचेज किया।
दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान को 5 विकेट से हरा दिया। इन दोनों मैच को मिलाकर एक ही दिन में IPL इतिहास के सबसे ज्यादा 986 रन बने।
15 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने मात्र 36 गेंदों में अपना दूसरा शतक जड़ दिया।