कल की बड़ी खबर एआई से जुड़ी रही। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की रेस में ओपनएआई ने अपना सबसे स्मार्ट और समझदार एआई मॉडल GPT-5.5 पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह एआई की दुनिया में अगला बड़ा कदम है।
वहीं, बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने दुनिया के अमीरों की सूची एक नए नजरिए से जारी की है। अरबपतियों की संपत्ति की दोबारा कैलकुलेशन करते हुए, उसमें उनके द्वारा किए गए दान को भी जोड़ा गया है।