जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के एक गांव में PIA लिखा संदिग्ध गुब्बारा मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इसे कब्जे में ले लिया।
शुरुआती जांच में सामने आया कि ये गुब्बारा हवा के कारण यहां पहुंचा होगा, लेकिन इसके सोर्स और मकसद का पता लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।