Google Analytics Meta Pixel
फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी 2 दिन काशी में रहीं

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी 2 दिन काशी में रहीं

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी 2 दिन काशी में रहीं। वह बुधवार को मां सुनंदा शेट्टी के साथ पहुंची। रात 10 बजे ही बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचीं। शिल्पा ने मास्क लगाकर मां के साथ गेट नंबर- 4 से मंदिर में एंट्री की। यहां बाबा का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद शिल्पा ने कहा- मैं सौभाग्यशाली हूं कि हर साल बाबा के दर्शन होते हैं।

करीब एक घंटे तक वह मंदिर में रहीं। इसके बाद गुरुवार को मिर्जापुर गईं। जहां विंध्यवासिनी माता को चुनरी चढ़ाई। फिर वापस काशी लौट आईं। यहां एक साड़ी की दुकान पहुंचीं। वहां बनारसी साड़ी देखी। शिल्पा को 4 बनारसी साड़ी पसंद आईं। जिन्हें उन्होंने खरीद लिया। इसके बाद उन्होंने लस्सी पी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *