एक्टर अन्नू कपूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के गाने ‘आज की रात’ पर किए गए अपने दूधिया बदन वाले कमेंट पर सफाई दी है। भारी ट्रोलिंग के बाद अब एक्टर का कहना है कि उनके कमेंट को गलत तरीके से लिया गया और उनका इरादा सिर्फ तारीफ करना था।
सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में अन्नू कपूर ने कहा, लोगों ने मुझे गालियां दीं, खूसट बूढ़ा और सठिया गया जैसी बातें कहीं। मेरा कहना सिर्फ इतना है कि अगर मैं ‘दूधिया बदन’ कहता हूं तो बवाल मच जाता है, लेकिन अगर यही बात इंग्लिश में ‘मिल्की बॉडी’ कही जाए तो किसी को कोई परेशानी नहीं होती।”
उन्होंने आगे कहा कि तमन्ना उनकी बेटी की उम्र की हैं और उनके मन में उनके लिए कोई गलत भावना नहीं है।