Google Analytics Meta Pixel
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को IPL में सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को IPL में सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को IPL में सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को मुंबई के होमग्राउंड पर उसे 103 रन से हराया। इससे पहले मुंबई की सबसे बड़ी हार 87 रन की थी, जो उसे 2013 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली थी।

साथ ही यह चेन्नई की सबसे बड़ी जीत भी है। इससे पहले टीम की सबसे बड़ी जीत 97 रन की थी, जो उसे 2015 में पंजाब के खिलाफ मिली थी। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में सीजन के 33वें मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। चेन्नई ने 208 रन का टारगेट दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 19 ओवर में 104 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। तिलक वर्मा ने 37 और सूर्यकुमार यादव ने 36 रन बनाए। चेन्नई से अकील हुसैन ने 4 विकेट लिए। नूर अहमद को 2 विकेट मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *