भारत ने पाकिस्तान के विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर लगी रोक को 24 मई तक बढ़ा दिया है। पाकिस्तान ने भी मंगलवार को अपने हवाई क्षेत्र की बंदी 24 मई तक बढ़ा दी थी।
इस फैसले के बाद पाकिस्तान के विमानों के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र एक साल से ज्यादा समय से बंद रहेगा। यह प्रतिबंध 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकी हमले के कुछ दिनों बाद लगाया गया था।
भारत ने 30 अप्रैल 2025 से यह प्रतिबंध लागू किया था, जबकि पाकिस्तान ने 24 अप्रैल 2025 से भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद किया था।