Google Analytics Meta Pixel
संयुक्त आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नादेंडला भास्कर राव का बुधवार को 91 साल की उम्र में निधन हो गया

संयुक्त आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नादेंडला भास्कर राव का बुधवार को 91 साल की उम्र में निधन हो गया

संयुक्त आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नादेंडला भास्कर राव का बुधवार को 91 साल की उम्र में निधन हो गया। भास्कर राव 1984 में थोड़े समय के लिए आंध्र प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री रहे थे।

वे 1998 में कांग्रेस टिकट पर लोकसभा सांसद बने थे। वे 6 जुलाई 2019 को भाजपा में शामिल हुए थे। उनके बेटे नादेंडला मनोहर विधायक हैं और आंध्र की चंद्रबाबू नायडू सरकार में मंत्री हैं ।

तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने उनके निधन पर शोक जताया है और परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने भी भास्कर राव के निधन पर दुख व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *