तेहरान/वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा घटनाक्रम में अमेरिका ने ईरान के एक मालवाहक जहाज को अपने कब्जे में ले लिया है, जिससे क्षेत्रीय हालात और संवेदनशील हो गए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार ईरान का ‘टॉस्का’ नामक यह जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने की कोशिश कर रहा था। इसे अमेरिकी नौसेना के डेस्ट्रॉयर ने रोका। ट्रंप ने दावा किया कि जहाज को कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन उसने निर्देशों का पालन नहीं किया, जिसके बाद अमेरिकी मरीन ने कार्रवाई करते हुए उसे अपने नियंत्र