Google Analytics Meta Pixel
हकीकत और सपने में भ्रम: नींद की कमी ने कल्कि कोचलिन के करियर पर डाला बुरा असर

हकीकत और सपने में भ्रम: नींद की कमी ने कल्कि कोचलिन के करियर पर डाला बुरा असर

ब्रेकअप के बाद कल्कि कोचलिन को सताने लगा था अनिद्रा का रोग
‘देव डी’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ जैसी फिल्मों के लिए चर्चित कल्कि कोचलिन ने हाल ही में साझा किया कि एक गहरे व्यक्तिगत आघात (ब्रेकअप) के बाद वे कई महीनों तक सो नहीं सकीं। इस मुश्किल समय ने उन्हें यह समझने पर मजबूर कर दिया कि दिल और दिमाग का असर शरीर पर कितना गहरा होता है।

नींद न आने की बीमारी (इंसोम्निया) ‘ऑल अबाउट हर’ पॉडकास्ट में अपने अनुभव साझा करते हुए कल्कि ने कहा, “ब्रेकअप के बाद मुझे कई महीनों तक इंसोम्निया रहा। तब मुझे एहसास हुआ कि भावनात्मक समस्याएं कितनी मानसिक होती हैं।” उन्होंने बताया कि वे रात के 2 या 3 बजे उठ जाती थीं और दोबारा सो पाना नामुमकिन होता था, जिसके कारण वे रातभर गिटार बजाकर या किसी काम में खुद को व्यस्त रखकर समय काटती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *