जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक भीषण विमान हादसे की खबर सामने आ रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नारायणपुर-चारभाठी इलाके में स्थित आरा पहाड़ पर एक एयर एम्बुलेंस (एयरक्राफ्ट) दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पहाड़ के ऊपर से आग की भीषण लपटें और धुएं का गुबार उठता देख स्थानीय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है।